Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यहल्द्वानीः सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में वर्णिका ने मारी बाजी! शारदा...

हल्द्वानीः सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में वर्णिका ने मारी बाजी! शारदा पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। विकास होटल डोलमार हल्द्वानी में सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्णिका डालाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वर्णिका भोज ने द्वितीय स्थान व इशिका बांगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता नीरज साह की टीम द्वारा आयोजित की गयी थी। इसके साथ ही ओपन वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र देवाशीष साह, ईशान शर्मा, जागृत कांडपाल ने भी शानदार खेल प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रधानाचार्या ने यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय में खेल अकादमी भी खुल चुकी है। जिसमें तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस शतरंज, फुटबॉल, योगा, ताइक्वांडो आदि गतिविधियां प्रमुख है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें