Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत! भाजपा ने...

बड़ी खबरः हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत! भाजपा ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भाजपा ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर जगह जाएंगे और घायलों से मिलने की कोशिश करेंगे। हमने केंद्रीय बल की तैनाती और एनआईए द्वारा जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कौन सी धारा 144 है जिसमें बम चल रहे हैं। यहां के सांसद और चेयरमेन 144 में घूम रहे हैं। उनके लिए धारा 144 नहीं है? भाजपा महासचिव लॉकेट चटर्जी ने भी ममता सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोगों को खुश करने के लिए ममता बनर्जी ने सबको खुला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ रामनवमी पर ही नहीं बल्कि दुर्गा विसर्जन, सरस्वती पूजा शोभायात्रा पर हमाल होता है। हम NIA द्वारा जांच की मांग करते हैं। वोट बैंक की राजनीतिक के चलते पुलिस हिंदूओं को गिरफ़्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालिया हमलों और ममता द्वारा धरना प्रदर्शन राज्य में की जा रही तुष्टिकरण की राजनीति का स्पष्ट प्रदर्शन है। हिंसा और पीड़ा को जन्म देने वाला यह पूर्व नियोजित षडयंत्र अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें