Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यदेहरादूनः ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली! मौके...

देहरादूनः ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली! मौके पर मचा हड़कंप, मिलिट्री अस्पताल में चल रहा उपचार

देहरादून। राजधानी दून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रायपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने खुद को गोली से मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली लगते ही वह बुरी तरह जख्मी होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुरक्षाकर्मी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पुलिस के अनुसार हवलदार गोपाल सिंह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर ने थाने में आकर सूचना दी कि गार्ड हवलदार गोधन सिंह निवासी मनारसा पोस्ट आफिस सुयालबडी जिला नैनीताल ने आज अपनी सर्विस राइफल से अपने पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गए, उन्‍हें कैंट स्थित मिलिट्री अस्‍पताल भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें