Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यदेहरादूनः पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े चार...

देहरादूनः पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े चार लाख रुपए! ठगी का अहसास होने पर पुलिस की शरण में पहुंचा पीड़ित, जांच-पड़ताल शुरू

देहरादून। पांच लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर एक ठग ने डिफेंस कॉलोनी निवासी व्यक्ति से करीब 4.54 लाख रूपए ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब पीड़ित को लोन नहीं मिला तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने अब पुलिस की शरण में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार वर्मा निवासी शाह नगर, डिफेंस कॉलोनी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि उन्होंने 12 जुलाई को ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया। उन्हें टाटा कैपिटल की तरफ से एक पत्र भेजा गया। जिसमें पांच लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हुई। वह खुद को टाटा कैपिटल का एकाउंट एमडी और उसका सहयोगी बताकर पीड़ित को लोन देने से पहले अलग-अलग चार्ज के नाम पर रकम जमा कराते रहे। इस तरह साढ़े चार लाख रुपये ज्यादा जमा करने के बाद समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही। तब उन्होंने रकम वापस मांगी, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें