Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः टिकैत परिवार को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार! किसान...

बड़ी खबरः टिकैत परिवार को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार! किसान आंदोलन में हुआ था शामिल, पुलिस कर रही पूछताछ

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत और उनके परिवार को धमकी देने वाले को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान दिल्ली निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान नेता टिकैत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी वाले आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक दिल्ली के नजफगढ़ स्थित थाना महेश गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह टीकरी बार्डर पर किसान आंदोलन में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपित दिल्ली में एक चिकित्सक की गाड़ी चलाता है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें