Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला! सांसदी जाने...

बड़ी खबरः राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला! सांसदी जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने दिया नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने उन्हें सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब पूर्व सांसद हो गए हैं। अभी तक राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी।  दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मानहानि के चार साल पुराने मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत स्पीकर ने यह कार्रवाई की। बता दें कि राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रहते हैं। वो बंगला साल 2004 से ही राहुल गांधी के नाम पर आवंटित है। यह बंगला उन्हें पहली बार तब मिला था जब वो 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बने थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें