Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः कर्नाटक में पीएम मोदी! कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार,...

बड़ी खबरः कर्नाटक में पीएम मोदी! कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार, सांप तो भगवान शंकर के गले की शोभा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के कोलार जिले में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है इसलिए कांग्रेस की दिनों दिन मुझसे नफरत और बढ़ गई है। उन्होंने मुझ पर हमला और बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं, “मोदी तेरी कब्र खुदेगी।” अब वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। सांप तो भगवान शंकर के गले की शोभा है और मेरे लिए देश की जनता ईश्वर का रूप है, शिव का ही स्वरूप है। कांग्रेस और जेडीएस पर हमलावर होते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में आपका यहां आना आज कांग्रेस और JDS दोनों की नींद उड़ाने वाला है। कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं। कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें, लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है। मोदी ने कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले पांच वर्षों के लिए विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें