Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः दिल्ली के स्कूल में चाकूबाजी! क्लास मॉनीटर को किया लहुलूहान,...

बड़ी खबरः दिल्ली के स्कूल में चाकूबाजी! क्लास मॉनीटर को किया लहुलूहान, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू निकल आए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कुछ छात्रों ने क्लास मॉनिटर को बूरी तरह चाकुओं से गोदकर लहुलूहान कर दिया। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मामला संगम विहार स्थित एक स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक यहां एक कक्षा के मॉनिटर ने क्लास में बदमाशी करने वाले बच्चों के नाम लिखे तो उक्त छात्र गुस्सा गए। गुस्साए छात्र पहले मॉनिटर से नाम हटाने के लिए कहने लगे, फिर नहीं मानने पर उन्होंने मॉनिटर को चाकुओं से गोद कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित छात्र इतनी बुरी तरह से घायल किया गया कि उसका पूरा यूनिफॉर्म खून से सन गया। साथी बच्चों ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी तो तुरंत पीड़ित छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी और पीड़ित दोनों छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पीड़ित छात्र को लोग अस्पताल ले जा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखकर बच्चे के हिम्मत की दाद देनी होगी कि वह कैसे घायल होने के बावजूद खुद चलकर बाहर जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें