Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान! बोलीं-...

बड़ी खबरः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान! बोलीं- बीएसएफ ने बंगाल के बॉर्डर एरिया में फैला रखा है आतंक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने 2024 में भाजपा को हराने के अपने आह्वान को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अराजकता को खत्म करने के लिए लोगों की सरकार लाने का प्रयास करना चाहिए। बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हालिया टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में यह बयान दिया। ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि बंगाल में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ ने आतंक फैलाया हुआ है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। केंद्र इन हत्याओं की जांच के लिए जांच कमेटी को भेजने की जहमत तक नहीं उठाता। इसके अलावा ममता बनर्जी ने वैलेंटाइन डे पर गाय को गले लगाने की केंद्र की अधिसूचना, जिसे बाद में वापस ले लिया गया, पर तंज कसते हुए कहा कि अगर गाय किसी इंसान को मारती है तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि अगर गाय हमें टक्कर मार दे तो क्या वो (भाजपा सरकार) मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इतना नीचे गिर गई है कि उसने एक नोबेल पुरस्कार विजेता (अमर्त्य सेन) का अपमान किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें