Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा! गहरी खाई में गिरी...

बड़ी खबरः हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा! गहरी खाई में गिरी परिवहन निगम की बस, 40 सवारियां घायल

हिमाचल। हिमाचल के मंडी में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां करसोग उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन नि गम की बस गहरी खाई में गिर गई। खबरों की मानें तो बस में 40 लोग सवार थे। इनमें चालक गंभीर रूप से घायल है और शेष लोगों को अधिक चोटें नहीं आई हैं। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ों से जा लटकी और पलटी नहीं। बस करसोग से मेहंडी ज्वालापुर रूट पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में खरोड़ी नामक जगह पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस को नीचे गिरता देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अपने वाहनों में करसोग अस्पताल ले गए। घायलों में चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। शेष घायलों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आरएम करसोग, तहसीलदार और डीएसपी करसोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि प्रशासन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को निकाल लिया था और अपने वाहनों में ही अस्पता ले गए। वहीं हादसा उपमंडल से 10 किलोमीटर दूर होने के बावजूद प्रशासन के देरी से पहुंचने और परिवहन निगम की खटारा बसें रूटों पर भेजने के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी आरंभ कर दी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें