Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या का मामला! मुंबई समेत...

बड़ी खबरः भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या का मामला! मुंबई समेत कई जगहों पर पुलिस ने दी दबिश, समर और संजय सिंह की तलाश

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले मंे पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह व संजय सिंह की तलाश कर रही है। खबरों की मानें तो समर और संजय की तलाश में पुलिस की टीमें मुंबई, पटना आजमगढ़ समेत कई ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं। हालांकि दोनों आरोपितों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार आकांक्षा का मोबाइल पुलिस अब तक अनलाक नहीं कर सकी है। फोन में नंबर पासवर्ड के साथ ही फिंगर प्रिंट स्कैन का पासवर्ड लगा हुआ है। ऐसे में मोबाइल को लखनऊ स्थित विधि अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि दो-चार दिन में आकांक्षा का मोबाइल अनलाक हो सकता है। हालांकि अभिनेत्री के मोबाइल का काल डेटा रिकार्ड पुलिस को मिल गया है। इसमें खुदकुशी वाले दिन समर सिंह से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। घटना के पहले भी समर के नंबर पर बातचीत हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ निवासी समर सिंह का फोन बंद होने से पहले अंतिम लोकेशन मुंबई व पटना में मिली है। समर अपने स्वजन व करीबियों से भी संपर्क नहीं कर रहा है। इस कारण उसके परिवार वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वैसे भी समर का अपने घर आना जाना कम ही होता था। एक टीम गोरखपुर भी भेजी गई है। पता चला है कि आकांक्षा की मौत के पहले उसकी मौजूदगी गोरखपुर में भी रही।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें