Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यभीमतालः भाजपा की एक दिवसीय मंडल कार्यसमिति आयोजित! पारित किए गए विभिन्न...

भीमतालः भाजपा की एक दिवसीय मंडल कार्यसमिति आयोजित! पारित किए गए विभिन्न राजनीतिक प्रस्ताव, वक्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भीमताल। भाजपा की एक दिवसीय मंडल कार्यसमिति रविवार को एक निजी बैंकेट हाल में आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये। इससे पहले दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। मंडल अध्य्क्ष कमला आर्या ने मुख्य वक्ता सहित अतिथितियों का स्वागत करने के साथ ही स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता हेमंत द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही मन की बात के 100वें कार्यक्रम को भव्य बनाने की बात कही। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल प्रभारी प्रताप सिंह बोरा, मनोज भट्ट, बीना आर्या, नितिन राणा, गौतम मटियाली, कमल जोशी, भुवन भट्ट, शिप्रा जोशी, चिराग बोरा, गोपाल आर्या, संदीप पांडेय, मुक्ता खड़का, नित्यानंद भट्ट, जीवन चंद्र, भुवन पांडेय, दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश रावत व योगेश तिवारी ने किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें