Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यएक और हादसाः बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी यात्रियों की कार!...

एक और हादसाः बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी यात्रियों की कार! केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे मेरठ के यात्री, रेस्क्यू अभियान जारी

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में एक के बाद एक सड़क हादसे होते जा रहे हैं। आज बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार गहरी खाई में गिर गई। फिलहाल यात्रियों का पता नहीं चल सका है, सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नदी किनारे यात्रियों के सामान मिला है, जिसके आधार पर पुलिस को यात्रियों के मेरठ से होने का पता चल सका है, पुलिस को चार लोगों के आधार कार्ड प्राप्त हुए हैं।
पुलिस के अनुसार आज सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट, कैरी बैग, मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। वहीं बताया जा रहा है कि नदी उफान पर है और लगातार जलस्तर बढ़ रहा है ऐसे में रेस्क्यू अभियान में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें