नैनीताल। प्रदेशभर में उत्तराखण्ड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो रहा है। नैनीताल स्थित बार सभागार में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जहां अधिवक्ता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नैनीताल में कुल 1303 मतदाता अपने वोट डालेंगे, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 14,809 अधिवक्ता 23 पदों के लिए मतदान कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियां सुरक्षित रूप से नैनीताल लाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार मतगणना नैनीताल क्लब में कराई जाएगी। चुनाव नियमों के तहत प्रत्येक अधिवक्ता को कम से कम 5 और अधिकतम 20 मत देना अनिवार्य है। इस चुनाव को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व और बार काउंसिल की भावी दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि आगामी कार्यकाल में बार काउंसिल की कमान किन हाथों में होगी।
Trending
युवती से मारपीट के बाद हरिद्वार के मैदान में युवक मृत मिला
सिक्किम एवलॉन्च: उत्तराखंड के जवान को भावुक विदाई
अपराध और छात्र सुरक्षा को लेकर देहरादून में प्रदर्शन
ईरान ने सऊदी-बहरीन कॉजवे को संभावित निशाना बताया
एलपीजी डिलीवरी में देरी पर देहरादून में विरोध
कोटद्वार में गुलदार हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
एलपीजी सप्लाई चेन प्रभावित नहीं, मंत्रालय का बयान
सियासतः राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का वीडियो मैसेज! खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं...