नई दिल्ली। चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर आज उस समय चाकुओं से हमला किया गया, जब वह घर पर थे। घटना यूपी के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि वो घर में घुसे और सलीम पर गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं और कई टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट के रूप में भी दिखाई देते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। घटना के बाद उनके समर्थकों ने हमले को उनके बयानों से जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। घटना के बाद उनके समर्थक हमले को उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि हमलावर अज्ञात हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
Trending
गाजियाबाद लोनी हमला: सलीम वास्तिक मामले में रहस्य बरकरार
उत्तरकाशी ताजा खबर: यमुनोत्री हाईवे पर जानलेवा कार हादसा
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द की
सोशल मीडिया वीडियो में जसपुर की हिंसक झड़प उजागर
एक्साइज पॉलिसी जांच में सीबीआई के सबूतों पर कोर्ट ने उठाए सवाल
उत्तराखंड बिजली दरें 2026: जानिए यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के प्रस्तावों का आप पर क्या होगा असर
उत्तराखंड में 'हाउस ऑफ यूज' कैटेगरी के तहत होगी घोस्ट विलेज की पहचान, बंद घरों के लिए 'लॉक्ड' विकल्प अनिवार्य
तालिबान मीडिया का दावा: पाक बलों पर बड़ी जीत