गंगोलीहाट। क्षेत्र की सामाजिक संगठन यूथ आर्मी गंगोलीहाट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एक निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में मदद का हाथ आगे बढ़ाया। मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने चिटगल ग्राम सभा के कूचा निवासी ग्रामीण के घर पहुंचकर उनकी सुपुत्री के विवाह हेतु यथाशक्ति आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना ही यूथ आर्मी का मूल लक्ष्य है। ग्रामीण परिवेश में आपसी सहयोग की परंपरा को जीवित रखने और जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। टीम ने नव-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार की खुशियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। परिवार की ओर से इस निस्वार्थ भावना की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया। सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

