काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
रुद्रपुर में भाइयों की मारपीट के बाद एक हिरासत में
कीरतपुर गोदाम सील: अवैध बाजार वितरण से पहले रुद्रपुर में पुलिस ने एनसीईआरटी किताबों की भारी खेप पकड़ी
सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाना: मुख्यमंत्री धामी ने आज खटीमा की जनसभा में सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की
पहाड़ों की विरासत: मुख्यमंत्री धामी ने स्कूलों और शहरों में फूलदेई जैसे स्थानीय त्योहारों को धूमधाम से मनाने की वकालत की
नेपाल के पहाड़ी रास्ते पर भीषण बस हादसा
टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के शुभारंभ के दौरान सीएम धामी ने समय पर उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता पर जोर दिया
उत्तराखण्ड के गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया फूलदेई
हिमालयी बर्फबारी के ताजा दौर के दौरान केदारनाथ का तापमान गिरने पर एसपी रुद्रप्रयाग ने जमीनी स्थिति की निगरानी की