Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअपराधजिस बेटी को अरमानों से पाला और शादी की! उसी ने माँ...

जिस बेटी को अरमानों से पाला और शादी की! उसी ने माँ को दिया धोखा, चुरा लिए जेवर,पुलिस ने किया मामले खुलासा

उत्तराखंड के चंपावत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया। पढ़ाया लिखाया और शादी कर घर बसाया उसी बेटी ने अपनी ही मां को धोखा दिया। बेटी ने अपनी मां के दस तोले जेवर चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चंपावत जिले के डैंसली गांव का है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी ने घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी होने की तहरीर दी थी। उनका कहना था कि गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब नहीं हैं। पुष्पा देवी ने अपने ही दूर की रिश्तेदार दो महिलाओं पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं से भी पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद एसओजी टीम गठित की गई। पुलिस का शक महिला की बेटी निवासी रुद्रपुर की ओर भी गया, इसलिए जांच पड़ताल में उसे भी शामिल किया गया। 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुरेश सिंह कोरंगा ने बताया कि बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 67/2023 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

बेटी 25 दिसंबर 2023 को मायके आई थी। घटना के दौरान भी वह मायके में रही। 10 जनवरी को वह वापस रुद्रपुर चली गई। जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो महिला से बेटी के बारे में जानकारी जुटाई। उसने पूर्व में एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम उखाकर फेंकने की घटना का भी जिक्र किया। इस पर पुलिस ने फोन कर निशा से पूछताछ की मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। 22 जनवरी को बेटी अचानक अपने परिवार के साथ फिर मायके आ गई। 12 दिन के अंतराल में फिर से मायके आने पर मायके वालों का शक गहराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर बेटी टूट गई और सच उगल दिया। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस ने एक खेत में दबाए गए गहने बरामद कर लिए हैं। बेटी के पास एप्पल फोन भी बरामद हुआ है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें