Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअपराधदादी के जाने से दुःखी पोते ने लगाया फंदा, हल्द्वानी पोस्टमार्टम के...

दादी के जाने से दुःखी पोते ने लगाया फंदा, हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जिसका शव तीन से चार दिन बाद घर पर ही बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक संजय नगर बिंदुखत्ता निवासी दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश आर्या अपनी दादी के साथ रहता था। दादी के घर से कुछ ही दूर पर माता-पिता भी रहते हैं। दादी करीब चार से पांच दिन पूर्व पहाड़ गई हुई थी। इसके बाद दीपक घर पर अकेला रह रहा था। मगर वह भी किसी को दिख नहीं रहा था। लोग सोच रहे थे कि वह दादी के घर पर ही होगा। रविवार की सुबह जब दादी के घर दीपक के परिजन पहुंचे तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। जिसका शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें