Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअपराधउत्तराखंड में पंजाब पुलिस का छापा, बड़ी संख्या में बरामद किये नशीले...

उत्तराखंड में पंजाब पुलिस का छापा, बड़ी संख्या में बरामद किये नशीले इंजेक्शन

पंजाब पुलिस ने रुड़की में एक मकान में छापा मारकर कर नशे के इंजेक्शनों के सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। मंगलवार की शाम करीब चार बजे पंजाब पुलिस दो गाड़ियों से रुड़की के सलेमपुर पहुंची। पुलिस ने एक मकान में छापा मारा और विवेक कुमार निवासी पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो 350 नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। साथ ही आरोपी के मकान मालिक से पूछताछ की। पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पंजाब में दो लोगों को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।

जिन्होंने विवेक कुमार का नाम व पता बताया था। बताया था कि वह भी नशे के कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद पंजाब पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचना देकर आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वह अपने साथ ले गई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें