Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालअनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस, एक...

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस, एक यात्री की मौत कई गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से शीतलाखेत अल्मोड़ा जा रही केएमओयू बस अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस संख्या यूके 04पीए0530 रविवार को करीब 1: 15 बजे हल्द्वानी से शीतलाखेत अल्मोड़ा जा रही थी। तभी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग चमडीया के समीप सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके04टीबी30 53 को बचाने के चक्कर में बस की कार से टक्कर हो गई जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बस में चालक परिचालक सहित कुल 26 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला यात्री मुन्नी बेलवाल उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया हैं । वहीं अन्य लोगों का खैरना स्थित स्थानीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं कार सवार एक यात्री भी घायल हुआ है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। वही पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घायल लोगों की सूची निम्नलिखित हैं।
1- बस चालक कुंवर सिंह भंडारी पुत्र भगवान सिंह निवासी जैंती जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल

2- कंडक्टर /वाहन मालिक बबलू तिवारी पुत्र केडी तिवारी निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल सामान्य घायल

3- आकांक्षा यादव पुत्री वीरेंद्र यादव उम्र 12 वर्ष निवासी नगला पंतनगर गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी

4- वीरेंद्र यादव पुत्र रघुनाथ यादव उम्र 38 वर्ष निवासी नगला पंतनगर सामान्य घायल

5- रेनू देवी पत्नी उमेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बिठोरिया नंबर दो मूलनिवासी बिहार सामान्य घायल

6- विक्की कुमार पुत्र उमेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी बिठौरिया नंबर दो मूलनिवासी बिहार गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी

7- कुंदन आर्य पुत्र मोहनराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा सामान्य घायल

8- उमा देवी पत्नी चंदन राम उम्र 48 वर्ष निवासी धामस शीतला खेत अल्मोड़ा सामान्य घायल

9- गोविंद बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा सामान्य घायल

10- गिरीश भैसोड़ा पुत्र केसर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा सामान्य घायल

11- भूमिका कांडपाल उम्र 3 वर्ष निवासी बस गांव सामान्य घायल

12- पूजा धामी पुत्री पूरन धामी उम्र 19 वर्ष निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर गंभीर रूप से घायल हल्द्वानी रेफर

13- निकिता मेहरा पुत्री गोविंद मेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी चक्की मोड़ दिनेशपुर उधम सिंह नगर सामान्य घायल

14- संजू कार्की पत्नी नरेंद्र सिंह कार्की उम्र 42 वर्ष निवासी भल्यूटी ज्योलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर

15- नमन बिष्ट पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 9 वर्ष निवासी भल्यूटी जयोलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर*

16- डी बलराज पुत्र नरसिम्हा उम्र 49 वर्ष हैदराबाद गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर

17- डी राम पुत्र नरसिम्हा उम्र 45 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

18- डी रानी पत्नी राम उम्र 32 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

19- रोहिणी पत्नी बाल राज उम्र 35 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

20- चंदन सिंह पुत्र गुमान सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल

21- त्रिलोक सिंह पुत्र केसर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल

22- देवकी कांडपाल पत्नी बंशीधर कांडपाल उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम छड़ैल नंबर 4 गैस गोदाम रोड हल्द्वानी सामान्य घायल

23- कार सवार दिनेश गोस्वामी पुत्र लक्ष्मण पुरी उम्र 41 वर्ष निवासी बेस अस्पताल अल्मोड़ा – सामान्य घायल

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें