Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालरामनगर– 100 रूपए के लेनदेन में की थी युवक की गला दबाकर...

रामनगर– 100 रूपए के लेनदेन में की थी युवक की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने अर्जुन हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रामनगर स्थित मालधन में बीते दिनों गला दबाकर हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया हैं। मृतक के दोस्त ने सौ रूपये न देने पर युवक की गाला घोंटकर हत्या की थी| पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की देर शाम मालधन क्षेत्र में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली| जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त मालधन निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के आधार पर अज्ञात युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। बताया की सीसीटीवी कैमरों की छानबीन के दौरान एक मालधन निवासी अमन उर्फ़ मुल्ला से पूछताछ की| पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दिन उसने और अर्जुन ने साथ में शराब पी। बताया कि अर्जुन को उसने कुछ दिन पहले सौ रुपए उधार दिए थे| जिन्हें मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया| जिसके बाद विवाद बड़ा तो अमन ने अर्जुन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें