Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालविकासखंड बेतालघाट में जल्द खुलेगा धान क्रय केंद्र, काश्तकारों को मिलेगा लाभ

विकासखंड बेतालघाट में जल्द खुलेगा धान क्रय केंद्र, काश्तकारों को मिलेगा लाभ

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकासखण्ड बेतालघाट मेें धान क्रय केन्द्र खोलने के दिये निर्देश।
विकाख खण्ड बेतालघाट के ग्राम मल्लीसेठी, तल्लीसेठी एवं ओखलढूगां तथा अन्य ग्रामों में धान की पैदावार अत्यधिक होने एवं ग्रामीणों द्वारा धान खरीद क्रय केन्द्र खोले जाने का अनुरोध जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से किया गया।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने काश्तकारों की समस्या को देखते हुये सम्भागीय खाद्य आयुक्त कुमाऊं मण्डल को विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खुलने से काश्तकारों को जहां उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा वही कृषकों को अन्यत्र धान की बिक्री हेतु नही जाना पडेगा।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें