Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्साह के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस

नैनीताल– उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्साह के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल इकाई द्वारा बुधवार को राज्य स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक डा नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज सत्ता की चुनौतियों से निपटते हुए उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। राज्य निर्माण के बाद उम्मीद थी कि शहीदो के सपनों का राज्य बनेगा लेकिन राष्ट्रीय दलों की सत्ता की अदला बदली से राज्य अवधारना को भारी नुकसान पंहुचा। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में महिलाओ पर अत्याचार हो रहे हैं साथ ही साथ सत्ता पक्ष के जुड़ाव के कारण भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं, राज्य की युवा शक्ति हताश व निराश है। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची है, अपराधियों को नियम क़ानून का कोई खौफ नहीं है। संपूर्ण राज्य में सड़के खस्ताहाल हैं, गत वर्ष की आपदा के कार्य भी जस के तस हैं। उत्तराखंड राज्य की पहचान ईमानदार व शिक्षित राज्य के रुप में थी, लेकिन देश के सेक्षिक सर्वे में उत्तराखंड राज्य को पिछडे राज्यों में चिन्हित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा राज्य हितों के लिए संघर्षरत रहा है व सभी राज्य वासियो का आह्वान करता है कि आइये हम सब मिलकर शहीदो की सहादत से प्रेरणा लेकर आदर्श राज्य निर्माण का संकल्प लें। कार्यक्रम में श्री राम सेवक सभा के नव निर्वाचित दल के सदस्यो मनोज साह व चंद्र प्रकाश साह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकाश पाण्डेय, डी के जोशी, के सी उपाध्याय, अम्बा दत्त बवारी, खीम राज बिष्ट, विजय पंत, सज्जन लाल साह आदि ने सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज साह द्वारा की गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें