Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों...

नैनीताल– पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों के लिए मिलेगी 80 प्रतिशत सहायता, इस प्रकार से उठा सकते हैं लाभ, संबंधित जानकारी लिंक में…

भीमताल/नैनीताल। पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों हेतु 80 प्रतिशत सहायता दी जायेगी। मिशन एप्पल योजना का जल्द ही जनपद में क्रियान्वयन होगा। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना सेब बगानों की स्थापना हेतु संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा योजना के अन्तर्गत काश्तकारों को सेब बागानों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा किसानों को 12 लाख की धनराशि सेब बागानों हेतु दी जायेगी। जिसमें से 80 प्रतिशत धनराशि पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा केवल 20 प्रतिशत धनराशि कृषकों द्वारा दी जायेगी।मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने बताया कि एप्पल योजना चयनित काश्तकारो को पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दी जायेगा। उन्होने जनपद के काश्तकारों से कहा है कि जो कृषक एप्पल योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल,बगीचे की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का पूर्ण पता, प्रस्तावित भूमि की समुद्र सतह से ऊंचाई मीटम में,प्रस्तावित भूमि की ढाल, मृदा परिक्षण, भूमि का प्रकार एवं सिचाई सुविधा के साथ ही प्रस्तावित भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रभारी उद्यान दल के द्वारा तैयार की जायेगी जिसमें सेब बागान की स्थापना हेतु भूमि उचित होने का विवरण अंकित होना आवश्यक है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें