Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– जनवरी में खिल रही चटक धूप, बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे...

नैनीताल– जनवरी में खिल रही चटक धूप, बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक हुए मायूस

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ हैं, जिससे नगर सैलानियों से गुलजार हैं, लेकिन इन सब के बीच बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक हल्के मायूस नज़र आए। दरअसल जनवरी माह बीतने को है लेकिन नैनीताल में अब तक बर्फबारी नहीं हुई हैं, हालंकि कुछ दिन पूर्व मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बर्फबारी की उम्मीद जगी थी। लेकिन वह भी धूप खिलने से छू मंतर हो गई।
लेकिन इन सब के बीच धूप खिलने से सुहावने हुए मौसम में पर्यटकों की शिकायत दूर कर दी। जिसके बाद
वीकेंड अवकाश के चलते सैलानियों का शुक्रवार देर शाम से पहुंचना शुरू हो गया था, जो आज रात तक जारी रहा। जिस कारण मुख्य स्थानों पर स्थित होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन कारोबारी खुश नजर आए तो नगर की रंगत भी खिली हुई थी। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन वॉटर फॉल समेत नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से पटे हुए नजर आए।

दिन भर खिली चटक धूप के बाद शाम ढलते ही पाला गिरना शुरू हो गया और ठंड में बढ़ोतरी हो गई। जिसके बाद लोगों को टोपी मफलर के साथ हीटर व आग का सहारा लेना पड़ा। जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 फीसद दर्ज की गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें