Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी...

नैनीताल– अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नैनीताल जिला मुख्यालय के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का मिला है। शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के समीप थाना तल्लीताल क्षेत्र के अंतर्गत दोगांव मटियाली डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक हो सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की लंबाई लगभग 5 फुट और उम्र लगभग 35 से 40 साल बताई जा रही है।

महिला का रंग सांवला,बाल घुंघराले काले है। महिला ने काला चूड़ीदार सूट और स्लेटी रंग का कार्डिगन पहना है।महिला के जेवर से महिला के शादीशुदा होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
महिला के अज्ञात शव का पंचायत नामा भरकर शिनाख्त के लिए नैनीताल मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला के बारे में कोई सूचना मिलती है तो थाना तल्लीताल नैनीताल को सूचित करे।

मोबाइल नंबर थानाध्यक्ष थाना तल्लीताल 9411112870

चौकी प्रभारी ज्योलिकोट9761221203

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें