Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– नाबालिग बच्चो को दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने दिए...

नैनीताल– नाबालिग बच्चो को दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने दिए तो नपेंगे अभिभावक, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 2 बाइक सीज

नैनीताल। बाते दिनो भवाली मार्ग पर नाबालिग की बाइक की टक्कर में हुई एक युवक की मौत के बाद पुलिस द्वारा नगर में अब नाबालिगो को वाहन चलाने से रोकने को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया हैं, जिसके तहत चेकिंग की जा रही है। वही नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्यवाही और वाहन सीज भी किए जा रहे हैं।

वहीं सोमवार को भी तल्लीताल डाँठ पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को दो नाबालिग बाइक सवार तेज रफ्तार गति में बाइक चलाते हुए मिले जिस पर पुलिस ने दोनों पर कार्यवाही कर वाहन सम्बंधित जरूरी दस्तावेज मांगे जिस पर पुलिस को उनके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनो बाइको को सीज कर लिया। वहीं पुलिस द्वारा लगातार तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी ऐसे बच्चों पर निगरानी रखने के लिए कहा जा रहा है, जो बाइक से विद्यालय आते हैं।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की चैकिंग की जा रही है। जिसमें यदि चेकिंग के दौरान कोई चालक नाबालिग पाया जाता है तो संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने बताया की इस बीच पुलिस ने एमवी एक्ट के अंतर्गत 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 7500 रूपए का संयोजन शुल्क वसूला।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें