Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीताललेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हर्षित ने बढ़ाया देवभूमि उत्तराखंड का मान,गंधर्व...

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हर्षित ने बढ़ाया देवभूमि उत्तराखंड का मान,गंधर्व भूषण” अवार्ड से सम्मानित हुए सितार वादक हर्षित

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी व भीमताल लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ अध्ययनरत छात्र हर्षित ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, झंकृति भाव इंटरनेशनल आश्रम बेंगलुरु द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 5576 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 108 प्रतिभागियों का चयन किया गया था।
जिसमें हर्षित ने सितार में प्रथम स्थान लाकर “गंधर्व भूषण” अवार्ड प्राप्त किया।
बता दें की यह अवार्ड सितार वादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय व झंकृति भाव इंटरनेशनल आश्रम बेंगलुरु द्वारा प्रख्यात संगीत विद्वानों पं. साजन मिश्रा, संगीत सम्राट पंo रवि करण , पंo देवाशीष भट्टाचार्य, पंo पी झा जी व आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर द्वारा प्रदान किया गया।
बता दें की उत्तराखंड से सभी शास्त्रीय विधाओं में एकमात्र हर्षित का ही चयन हुआ था।
हर्षित लखनऊ घराने से संगीत की शिक्षा विधिवत अपने पिता अमृत कुमार (सितार वादक) तथा दादा सुरेश कुमार (सितार वादक) से ले रहे हैं।
वहीं हर्षित के परदादा गुरुजी प्रख्यात सितार वादक पंडित (स्वर्गीय) देवी राम आर्य जी रहे हैं।
हर्षित लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सितार वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं,हर्षित सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैंI हर्षित विगत वर्ष बाल प्रतिभा सम्मान व धात सुनो चैनल द्वारा बाल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुये हैं। साथ ही बागेश्वर उत्तरायणी महोत्सव 2023, युवा महोत्सव में भी वह सम्मानित हो चुके हैं।
हर्षित कई राज्यों में सितार वादन की प्रस्तुति दे चुके हैंI लखनऊ, जलंधर यमुनानगर, हरियाणा, हाथरस और संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ में प्रथम स्थान ले चुके हैंI
हर्षित ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार माता-पिता व सभी संगीत के गुरुओं को धन्यवाद दिया है। हर्षित ने कहा की वह भविष्य में इसी तरह अपने जनप, उत्तराखंड राज्य सहित समूचे देश का नाम रोशन करेंगे।
हर्षित की इस उपलब्धि पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ,प्रधानाचार्य एसo एसo नेगी समेत शिक्षकों ने बधाई दी हैं।
साथ ही माया चनियाना, रविकांत राजू (धात संस्था) अनिल घिल्डियाल, जहूर आलम, अमन महाजन, दिनेश कटियार आदि ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें