Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालकाठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवे के निस्तारण के...

काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवे के निस्तारण के लिए तल्ली हल्द्वानी में वन डिपो न0-3 में चिन्हित डम्पिंग जोन बनाने के डीएम गर्ब्याल ने दिये आदेश

हल्द्वानी। काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवा को निस्तारित कराने हेतु तल्ली हल्द्वानी में वन डिपो न0-3 में चिन्हित डम्पिंग जोन बनाने के दिये आदेश।
जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि राज्य मार्ग संख्या 103 काठगोदाम-हैडाखान साननी 14 नवम्बर को भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। मार्ग पर 15 नवम्बर से पोकलैण्ड मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है। भू वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा परामर्श दिया गया कि उक्त मलवे का निस्तारण खड्ड साईड मे किये जाने से अन्य स्लिप जोन बनने की सम्भावना है। परामर्श एवं तकनीकी टीम द्वारा भू-स्खलन एवं स्लिप जोन के निकट डम्पिंग साईड न होने के कारण होने के कारण स्लिप जोन से उत्सर्जित होने वाले मलूवे को अन्यत्र डम्पिंग जोन बनाने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया।
प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग ने अवगत कराया कि पूर्व निर्धारित डम्पिंग जोन सुल्ताननगरी ब्लाक कक्ष संख्या-अ में मलुवा काफी अधिक मात्रा में डम्प हो चुका है तथा तल्ली हल्द्वानी में वन निगम डिपो न0-03 में चिन्हित डम्पिंग जोन में मलुवा डम्प किये जाने का अनुरोध किया।
जिसके क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग रूद्रपुर से आख्या/अनापत्ति चाही गई। प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रपुर द्वारा अवगत कराया गया कि वन निगम डिपो-3 में कतिपय स्थानों मे मिटटी की आवश्यकता है।
जिला मजिस्ट्रेट गर्ब्याल ने पूर्व के आदेशों को संशोधित करते हुये स्लिप जोन से उत्सर्जित मलबे का तल्ली हल्द्वानी मे वन निगम डिपो-3 मे चिन्हित डम्पिंग जोन में नियमानुसार निस्तारण एवं डम्पिंग कराये जाने के आदेश दिये।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें