Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालगरमपानी· कोसी नदी के किनारे पेड़ में लड़का मिला युवक का...

गरमपानी· कोसी नदी के किनारे पेड़ में लड़का मिला युवक का शव

गरमपानी। कोसी नदी के किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह चौकी प्रभारी दिलीप कुमार को सूचना मिली की गंगरकोट सुयालबाड़ी के समीप कोसी नदी के किनारे पेड़ में एक युवक का शव लटका हुआ हैं, जिसके बाद पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई।
जिसपर मृतक के भाई नंदन सिंह द्वारा शव की शिनाख्त शिव नारायण पुत्र सोबन सिंह निवासी मल्ला क्वारब उम्र 35 वर्ष के रूप में की।
वहीं पुलिस ने बताया की मृतक के भाई के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। बताया की मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। साथ ही बताया की शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें