Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालभवाली– पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने निर्माणाधीन सैनिटोरियम-नैनी बैंड बाईपास का किया निरीक्षण,...

भवाली– पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने निर्माणाधीन सैनिटोरियम-नैनी बैंड बाईपास का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

भवाली। निर्माणाधीन सैनिटोरियम-नैनी बैंड बाईपास का सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने अस्थाई खंड लोनिवि भवाली के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की बाईपास निर्माण से भवाली नगर में जाम की समस्या से काफी निजात मिलेगी। आपको बता दें भवाली बाई पास सैनिटोरियम से नैनी बैंड भीमताल की ओर स्वीकृत 7.5 किमी में लगभग 2.5 किमी की कटिंग व वोटिंग का कार्य लम्बे समय से बंद पड़ा था। सितम्बर माह में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत उक्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर इस पर शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देशों के उपरान्त उक्त बाईपास पर लगातार कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने अस्थाई खंड लोनिवि भवाली को सूरक्षा दीवारों व कलमट निर्माण में विशेष ध्यान देते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व उक्त बाई पास का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता साक्षी पंत व अपर सहायक अभियंता कमल पाठक मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें