Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालभवाली– अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में...

भवाली– अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत, अन्य घायल

भवाली: अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित निगलाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कार संख्या यूके18जे 5712 में सवार होकर तीन लोग बरेली से कपकोट बागेश्वर की ओर जा रहे थे। तभी निगलाट के समीप पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। तभी पास से गुजर रहे आर्मी के जवानों और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद वाहन सवार तीनों को खाई से बाहर निकाला और 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।

ग्राम प्रधान निगलाट पंकज निगलटिया ने बताया कि वाहन में तीन लोग सवार थे। जिन्हें स्थानीय लोगों और आर्मी के जवानों की सहायता से खाई से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें