Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, अवैध चरस के साथ...

नैनीताल– पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के निर्देशन में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्त किया हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 04 एजे 8615 से अवैध चरस परिवहन करते हुए टैक्सी स्टैंड तल्लीताल के समीप एक युवक को 362 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहतास सिंह सागर ने बताया की अवैध चरस के साथ खुरपाताल निवासी 22 वर्षीय सौरभ कनवाल को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ धारा 8/20 /60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। साथ ही वाहन के कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध चरस के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साथ ही न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में रोहिताश सिंह सागर थानाध्यक्ष थाना तल्लीताल,आरक्षी अनूप सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र मेहरा व चालक नरेंद्र राणा मौजूद रहें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें