Tuesday, May 14, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में 29 अप्रैल को बदलेगा मौसम! गढ़वाल के कुछ इलाकों में...

उत्तराखंड में 29 अप्रैल को बदलेगा मौसम! गढ़वाल के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के गढ़वाल रीजन में आज हल्की बारिश के साथ ही थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज लोअर कुमाऊं रीजन में बारिश की कोई खास एक्टिविटी देखने को नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया मौसम बदलने से बीते 24 घंटे में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 37 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा आज हुई बारिश की एक्टिविटी की वजह से तापमान कम होने के आसार हैं। इसी तरह मौसम बदलने से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान हैं। विक्रम सिंह के अनुसार 29 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलेगा. जिसके बाद गढ़वाल रीजन के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि, थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का अनुमान है। 30 अप्रैल को बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी। आने वाले मौसम को देखते हुए अगले तीन से चार दिन तापमान बढ़ने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज हुई बारिश की वजह से फॉरेस्ट फायर में कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है। गढ़वाल के क्षेत्र में मौसम की लाइट एक्टिविटी के कारण वनों में लगी आग पर थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

 

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें