Monday, December 4, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बारिश से हाहाकार के बीच आज से बदलेगा मौसम का...

उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार के बीच आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! धूप खिलने के आसार, बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से आज लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे सकती है। आज प्रदेशभर के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहने व एक से दो दौर हल्की वर्षा भी हो सकती है।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। शुक्रवार रात व शनिवार तड़के देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई, लेकिन सात बजे बाद वर्षा का दौर थम गया। दिनभर शहर में हल्के बादलों के बीच धूप खिलने से गर्मी और उमस ने बेहाल किया। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा का दौर थमने की संभावना हैं। केवल आज कहीं-कहीं बादल छाये रहने व बहुत हल्की वर्षा हो सकते हैं। ज्यादातर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिन अब धूप खिली रहेगी और साथ ही मौसम साफ रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से चारों ओर तबाही का मंजर है। नदियां उफान पर है तो वहीं भूस्खलन से जान खतरे में हैं। कई घर तो भूस्खलन की वजह से जमींदोज हो गए हैं, वहीं कई घरों पर ढह जाने का खतरा मंडरा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें