Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड– राज्य के सभी स्कूलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

उत्तराखंड– राज्य के सभी स्कूलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

देहरादून। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ. 7 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। जिसके तहत राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और अन्य सभी कार्मचारियों को स्कूल में मास्क लगाकर आना जरूरी होगा। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब हो की कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों संग बैठक की थी जिसमे सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। सभी जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं और कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नए मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए एंव सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें