Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड 2015 पुलिस दरोगा भर्ती! विजिलेंस टीम को जांच में मिली गड़बड़ी,...

उत्तराखंड 2015 पुलिस दरोगा भर्ती! विजिलेंस टीम को जांच में मिली गड़बड़ी, 20 दरोगा निलंबित, देखिए निलंबित दरोगाओं की सूची लिंक में…

2015 पुलिस भर्ती घोटाले में बड़ी खबर सामने आयी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने 20 से ज़्यादा दरोगा सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए है।ये परीक्षा पंतनगर यूनिवर्सिटी से करवाई गई थी,जिसके बाद घोटाले की खबरे सामने आई,विजिलेंस टीम द्वारा मामले की जांच की गई जिसमें दोषी पाए 20 से ज़्यादा दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। ये दरोगा जांच पूरी होने तक सस्पेंड ही रहेंगे।

आपको बता दें कि साल 2015 में हुई दरोगा भर्ती में घोटाले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था,भर्ती के बाद से ही गड़बड़ी की आशंका के चलते कई दरोगा ड्रेस कोड, लॉ इनफोर्समेंट टर्न ओवर, मापजोख, ट्रेनिंग की दक्षता आदि को लेकर अधिकारियों की निगाहों में खटकते रहे। ऊधमसिंह नगर से इस भर्ती में 50 से अधिक युवा सफल हुए थे। इनमें 20 से अधिक दरोगा जसपुर से चयनित हुए थे। जसपुर से ही यूकेसीसीसीएस परीक्षा घोटाले में भी सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय ने दरोगाओं के 339 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के साथ ही दो और भर्तियों की जांच के बाद 2015-16 की दरोगा भर्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें