Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसेब से लदा पिकअप खाई में गिरा! एक की मौत, दो घायल

सेब से लदा पिकअप खाई में गिरा! एक की मौत, दो घायल

देहरादून विकासनगर में सेब से लदा एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेब से लदा एक पिकअप वाहन कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया की डॉक्टर सरिता ने बताया कि बीते देर रात 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को हॉस्पिटल लाया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे. जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं चकराता थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि सेब से लदा पिकअप वाहन विकासनगर की ओर जा रहा था। रात को कोरूवा गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में दिनेश पुत्र स्व जगरू दास निवासी कालसी ग्राम सकनी की मौत हो गई जबकि हादसे में सुनील और राकेश कुमार निवासी कालसी घायल हो गए। जिनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सहिया अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचित दे दी गई है।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें