Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनैनीताल– उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से सम्मानित होंगे...

नैनीताल– उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से सम्मानित होंगे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

नैनीताल। राज्य सरकार द्वारा राज्य के 5 जिलाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमे नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का नाम भी शामिल है। जिन्हें सरोवर नगरी नैनीताल का कायाकल्प करने शहर को संवारने, निखारने,और सौंदर्यीकरण कर शहर में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करने को लेकर सम्मानित किया जाएगा।
बता दें की विशेषज्ञ चयन समिति की संस्तुति के आधार पर 5 जिलाधिकारियों के नाम चुने गए है जिन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्य सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी सूची में ये पांच नाम नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल, पौड़ी गढ़वाल डीएम आशीष चौहान,हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडे,रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित, और चमोली डीएम हिमांशु खुराना शामिल है।जारी पत्र में कहा गया है कि पुरुस्कार वितरण स्थान और तिथि की सूचना मिलने के बाद जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि नैनीताल के वर्तमान डीएम धीराज गर्ब्याल ने न सिर्फ नैनीताल जिला मुख्यालय बल्कि जिले के अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण कर नैनीताल को बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के तौर पर विकसित करने की पहल की जिसके अंतर्गत नैनीताल की दोनों रिक्शा स्टैंड से शुरुआत की गई,फिर खड़ी बाजार को कुमाउँनी शैली में सजाया संवारा,यहाँ की दुकानों के शटर पर कुमाउँनी सँस्कृति को आर्ट के माध्यम से उकेरा,जिसे आज भी यहां आने वाले पर्यटक अपने कैमरों में कैद किये बिना नही रहते। इसके अलावा मल्लीताल मंडी का सौंदर्यीकरण जारी है,डीएम द्वारा नैनीताल, भवाली,भीमताल, नारायण नगर,और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाई गई जिले के रामगढ़ में उन्नत प्रजाति के सेब इत्यादि विकसित किये गए साथ ही सेबो कि नर्सरी भी विकसित की गई। साथ ही डीएम कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई डीएम खुद करते है जनता दरबार मे फरियादियों की समस्याओं का त्वरितसमाधान करने वाले डीएम धीराज गर्ब्याल ज़मीन से जुड़े अधिकारी के रूप में जाने जाते है।
वही नैनीताल के पूर्व एसडीएम रहे और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के डीएम आशीष चौहान ने जिस जिले में भी कार्य किया उत्कृष्ट कार्य ही किया,पौड़ी गढ़वाल में डीएम खुद ज़मीनी स्तर पर कार्य करते है,देर रात को भी मरीज की फरियाद सुनने अस्पताल पहुंच जाते है,जिले के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान स्वयं करते है जनता का प्रतिनिधि होने के नाते जनता की तकलीफ में पूरा सहयोग करते है इसीलिए डीएम आशीष चौहान अपने जिले के सबसे पसंदीदा अधिकारी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें