Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून– कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकार हुई अलर्ट,...

देहरादून– कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकार हुई अलर्ट, कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बूस्टर डोज लगवाने के लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। सभी जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं और कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नए मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए एंव सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें