Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून – अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने अस्पताल पहुंच जाना...

देहरादून – अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने अस्पताल पहुंच जाना क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल

देहरादून। बीते दिन दिल्ली से अपने घर रुड़की लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सलामती के लिए उनके फैंस समेत सभी देशवासी दुआएं कर रहे हैं।
तो वहीं ऋषभ पंत के साथी क्रिकेटरों ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है।
जिसके बाद आज शनिवार को मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा कि हम एक ऋषभ के प्रशंसक होने के नाते उनका हालचाल लेने गए थे। वह फाइटर की तरह लड़ रहे हैं,और उनमें बेहद जोश हैं वह जल्द ही स्वस्थ हो कर बाहर आएंगे। कहा की उम्मीद है जल्द ही वह एक बार फिर से मैदान में होंगे।


कल हुआ था हादसा
बता दें की ऋषभ पंत शुक्रवार को अपनी मर्सिडीज कार संख्या डीएल 10 सीएन 1717 में सवार होकर दिल्‍ली से अपने घर रुड़की लौट रहें थे। तभी करीब 5:30 बजे जैसे ही वही एनएच 58 पर रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप पहुंचे तभी मोड पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पंत को गम्भीर चोटें आई थी, जिन्हें आस पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में क्रिकेटर ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें