Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी सम्मान नहीं दिया...

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी सम्मान नहीं दिया : नरेश बंसल ,बीजेपी सांसद राज्यसभा

रिपोर्ट- धनराज गर्ग, देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रैल 2022 तक सामाजिक पखवाड़े के रूप में मना रही है जिस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता पार्टी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। इसी कड़ी में आज राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने देहरादून पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिए भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकारों ने क्या काम किया है उसकी जानकारी देते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी सम्मान नहीं दिया, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब पर आधारित पंचतीर्थ बनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए बाबासाहेब के विचारों का आदान-पदान हो सके उसको लेकर म्यूजियम तैयार किया। इतना ही नहीं भीम ऐप के जरिए आम लोगों को ऑनलाइन पेमेंट के प्रति जागरूक करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का मंत्र भी दिया। इतने नहीं बीजेपी के नेताओं के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के रास्तों को रोकने का भरसक प्रयास किया। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मुताबिक संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न भी भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार ने ही दिया था। जबकि कांग्रेस ने लंबे वक्त तक देश में राज किया लेकिन फिर भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी सराहा नहीं गया और ना ही उन्हें कभी सम्मानित किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें