Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसालों से कोर्ट के चक्कर लगा रहे फरियादियों को मिलेगा लोक अदालत...

सालों से कोर्ट के चक्कर लगा रहे फरियादियों को मिलेगा लोक अदालत से न्याय

कई सालों से न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे फरियादियों को 11 मई को त्वरित न्याय मिलेगा। दरअसल फरियादी बार-बार न्यायालय के चक्कर न लगाएं, इसके लिए 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुबीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुबीर कुमार ने बताया कि 11 मई को जिला न्यायालय, हल्द्वानी और रामनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिविल मामले, बैंक लोन और रिकवरी के मामले, बीमा, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक और वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, श्रम विवाद, राजस्व विवाद, बिजली-पानी विवाद और मोटर वाहन चालान मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वाद निस्तारित होने की स्थिति में सिविल वादों में अदा की गई कोर्ट फीस वापस की जाएगी। सुबीर कुमार ने बताया कि अब तक लोक अदालत के लिए 1 हजार 451 मामलों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें