Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की खाई में गिरने से मौत! घास...

भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की खाई में गिरने से मौत! घास काटने समय हुआ हादसा

नैनीताल जिले के गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो जंगल में घास काटने गई हुई थी इसी दौरान पैर फिसलने से वो खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।

पहाड़ी से गिरकर भाजपा मंडल की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी कमला देवी की खाई में गिरने से मौत हो गईं। कमला देवी जंगल में मवेशियों के लिए घास काटने के लिए गई थी जहां पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हली गांव निवासी 42 वर्षीय कमला देवी मवेशियों की घास काटने के लिए जंगल में गई थी। जहां पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गईं। सिर पत्थर में टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि मौत खाई में गिरने से हुई है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई राजस्व पुलिस द्वारा की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मंडल अध्यक्ष की पत्नी के मौत के बाद आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें