Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडखाई में गिरी कार! भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

खाई में गिरी कार! भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जाता मामला नैनीताल जिले से सामने आया है। यहां नैनीताल-हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास कार खाई में गिरने से लालकुआं निवासी भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हुई है। भाजपा नेता की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी का कार देर रात ज्यूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास खाई में गिर गई। जिससे उनकी मौत हुई है।

बता दें 40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे। उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है। भाजपा नेता की मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला,सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि सचिन जोशी देर रात नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव रो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें