Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबड़ी खबर! भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव बनी उत्तराखण्ड बैडमिंटन...

बड़ी खबर! भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव बनी उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष अलकनन्दा अशोक

उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष अलकनन्दा अशोक को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की संयुक्त सचिव चुना गया है। शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में अलकनन्दा अशोक को संयुक्त सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक और सुमन कौशिक मैदान में थे, जिसमें अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की। अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा नामांकित किया गया था।
अलकनंदा अशोक वर्तमान में उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष हैं। वे बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव भी रही हैं। अलकनन्दा अशोक ने 4 बार एशियन राफ्टिंग चैंपियन रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कायाकिंग में कांस्य पदक हासिल किया और दो बार मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अलकनंदा अशोक की बेटी कुहू गर्ग अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर 13 अन्तर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुने जाने पर अलकनन्दा अशोक ने उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद जिन्होंने साथ दिया और यहां तक पहुंचाया। हम लोग हमेशा ही खेलों से जुड़े रहे हैं और खेलों को प्रमोट करने का प्रयास करते रहे हैं। हमने अपने बच्चों को भी खेलों से जोड़ा है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि भारत को वर्ल्ड स्पोर्टस में सुपर पावर बनाया जाए।

बता दें की भारतीय ओलंपिक संघ में महसचिव का पद खत्म होने से अब दोनों संयुक्त सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें