Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचंपावत उपचुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेस पर साधा...

चंपावत उपचुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया देश को गुमराह करने का आरोप 

आज चम्पावत उपचुनाव में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या को बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने पर शीर्ष नेतृत्व का और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा में हुए इस उपचुनाव में जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा, इससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है । मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है ।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें