Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसंकल्प के साथ आगे बढना होगा

संकल्प के साथ आगे बढना होगा


उत्तराखंड सरकार के पांच साल नये इरादे, युवा सरकार कार्यक्रम के तहत राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में राज्य का बहुमुखी विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की योजनाओं को मंजूरी दी है। राज्य में आज चारधाम यात्रा मार्ग, भारतमाला के तहत विभिन्न सड़कों का विस्तारीकरण, देहरादून-दिल्ली सुपर हाईवे तैयार किया जा रहा है। रेलवे के क्षेत्र में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन निर्माण के लिए 29 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऋषिकेश एम्स में हजारों लोगों को उपचार की सुविधा मिल रही है वही कुमांऊ क्षेत्र में एम्स सेटलाइट सेंटर तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुझे मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। पिछले 6 महीनों में प्रदेश सरकार ने 600 से अधिक योजनाओं में वित्तीय प्रबंधन कर धरातल पर उतारने का काम किया है। सरकारी विभागों में रिक्त 24 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा रही है। पुलिस विभाग में 1734 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैवलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रूपये उनके खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए है। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति लागू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आशा, आंगनबाडी, अतिथि शिक्षक, भोजन माता, पीआरडी जवानों, पंचायत प्रतिनिधियों, का मानदेय बढाने का काम किया है। पहले एक परिवार में दो वृद्वजनों में से एक ही को वृद्वावस्था पेंशन मिलती थी अब दोनों को दी जाएगी। यही नही वृद्वावस्था पेंशन को 1200 से बढाकर 1500 भी कर दिया गया। जौलजीवी में भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाला पुल का निर्माण अगले 3 वर्षो में पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसके लिए हम सबको संकल्प के साथ आगे बढना होगा। प्रदेश सरकार ने बोधिसत्व सहित अनेक कार्यक्रम शुरू किए है जिनमें विशेषज्ञों के विचार एवं सुझाव लिए जा रहे है। उन्होंने प्रदेश की जनता से समर्थन का आवाहन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें