Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस।

राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के 16 दिसंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों में लग गई है । राहुल गांधी की जनसभा देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित है । उत्तराखंड भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देहरादून यात्रा के पश्चात उत्तराखंड कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए आस लगाए बैठी है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस दौरे को सफल बनाने के लिए जिला एवं विधानसभा स्तरों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंथन शुरू कर रहे हैं । प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी कांग्रेस सांसद,  पूर्व सांसद,   विधायक, पूर्व विधायक,  2017 के विधानसभा चुनाव के विधायक प्रत्याशियों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सभी के साथ बैठकों का दौर शुरू शुरू हो चुका है। कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को देहरादून परेड ग्राउंड में लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर तक के प्रभारियों को दी गई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें